मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : 14 जुलाई से रांची में छाएंगे काले बादल

Edited By:  |
Reported By:
Dark clouds will cover Ranchi from July 14 Dark clouds will cover Ranchi from July 14

रांची:-झारखंड में मानसून रफ्तार पकड़ चुका है।हर एक जिले में मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा रही है। सभी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। नदिया नाले बनने के साथ कई जगहों पर उफान पर है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया किझारखंड के संताल परगना प्रखंड कि कई जिलों में आज से3दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गर्जन के साथ वज्रपात भी होगा,वही तेज हवाएं भी चलेंगे।


मौसम विभाग का अलर्ट

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक10से13जुलाई तक मूसलाधार बारिश होगी।यानी पूरे राज्य में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।राजधानी रांची और आसपास के जिलों में फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं है।


रांची और जमशेदपुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है।मौसम विभाग ने बताया कि जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। रांची के भी अधिकतम तापमान में 1 डिग्री का इजाफा हुआ है। यहां अधिकतम तापमान अभी 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई से रांची के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। काले बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्ज की बरसात हो सकती है।

रांची में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। यह अब 23.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है।


Copy