दर्दनाक हादसा : शेरघाटी में कुएं में जहरीले गैस से 4 लोगों की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे कुएं में
शेरघाटी : बड़ी खबर बिहार के शेरघाटी से है जहां अनुमंडल के डोभी थाना क्षेत्र के गढ़ करमौनी गांव में कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चारों लोग 30 फीट गहरे कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे. इसी दौरान कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया.

जानकारी के अनुसार डोभी थाना क्षेत्र के गढ़ करमौनी गांव में30फीट गहरे कुएं में किसान विजय चौधरी मोटर सेट करने गए थे. लेकिन कुएं में जहरीले गैस होने के कारण वो काफी देर तक नहीं निकले. इसके बाद उसे निकालने उनके20वर्षीय पुत्र विकास कुमार कुएं में गये. लेकिन वो भी नहीं निकल पाये. इसके बाद उनका मजदूर चमरी मांझी और दिलचंद मांझी दोनों को कुएं से निकालने गए लेकिन वो भी कुएं में ही रह गए. इस तरह 4 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर काफी अफरा तफरी की स्थिति हो गई. वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे. ग्रामीण किसी तरह दो लोगों विजय चौधरी और दिलचंद मांझी का शव निकाले लेकिन अभी तक कुएँ में दो लोगों की बॉडी कुएं में ही फंसी हुई है.

मौके पर शेरघाटी dsp 2 राजन कुमार मौजूद हैं. हालांकि पुलिस ऑक्सीजन गैस लेकर गए निकलने लेकिन वो भी बेहोश हो गये जिन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
शेरघाटी से राम प्रवेश कुमार की रिपोर्ट-





