Hindi News / PF पर 7.1% ब्याज, अप्रैल से सितंबर तक लागू रहेगी नई ब्याज दर,...

बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत : PF पर 7.1% ब्याज, अप्रैल से सितंबर तक लागू रहेगी नई ब्याज दर, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

Edited By:  |
bihar sarkari karmachariyon ko badi rahat bihar sarkari karmachariyon ko badi rahat

पटना: बिहार के सरकारी कर्मचारियों और सरकारी सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वित्तीय वर्ष2026-27की पहली छमाही के लिए भविष्य निधि यानीPFपर7.1प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की गई है. यह ब्याज दर अप्रैल2026से सितंबर2026तक प्रभावी रहेगी. बिहार सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा राशि पर अब इसी निर्धारित दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा. खास बात यह है कि7.1प्रतिशत की यह ब्याज दर केवल भविष्य निधि तक सीमित नहीं रहेगी,बल्कि भविष्य निधि के समतुल्य अन्य जमा निधियों पर भी लागू होगी.

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक,राज्य सरकार के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के दौरान जमा भविष्य निधि और संबंधित निधियों पर7.1प्रतिशत ब्याज का लाभ मिलेगा. इससे बड़ी संख्या में सरकारी सेवकों को फायदा होगा.

पटना हाईकोर्ट,बिहार विधान परिषद और बिहार विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दर के अनुमोदन की प्रक्रिया संबंधित संस्थाओं के प्रमुखों द्वारा पूरी की जाएगी. इसके बाद संबंधित सचिवालय या कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया जाएगा.

सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की भविष्य निधि में जमा रकम पर मिलने वाले रिटर्न को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है. वित्तीय वर्ष2026-27की पहली छमाही के लिए ब्याज दर7.1प्रतिशत तय होने से कर्मचारियों को उनकेPFनिवेश पर निश्चित ब्याज मिलेगा. इससे लंबे समय के लिए भविष्य निधि में बचत करने वाले सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-