Hindi News / विवाहिता के शव को पेट्रोल छिड़क कर जलाया, मची सनसनी

दहेज की खातिर एक और हत्या : विवाहिता के शव को पेट्रोल छिड़क कर जलाया, मची सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
dahej ki khatir ek aur hatya dahej ki khatir ek aur hatya

नालंदा : देश में ना जाने कितनी ही महिला ऐसी हैं जिनकी जिंदगी दहेज के नाम पर बद से बत्तर बना दी जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है नालंदा जिले से जहां एक और नवविवाहिता दहेज की बलि चढ़ा दी गई। नालंदा में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने फिर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले भी कर दिया।

मामला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के मितवा गांव का है जहां खुशबू कुमारी नामक 19 वर्षीय विवाहिता को ससुराल वालों ने पहले घाटी देकर हत्या कर दिया और बाद में साक्ष्य छूपाने के लिए पेट्रोल छिटकर कर कमरे में ही आग लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके के परिवार घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पुलिस को जानकारी दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

मायके वालों ने बताया कि खुशबू गया जिला के महाकाल थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव के रहने वाले हैं धर्मेंद्र राम की पुत्री है और एक साल पूर्व खुशबू कुमारी की शादी सिलाव थाना क्षेत्र के मितमा गांव निवासी मुरारी राम के पुत्र अंकित कुमार के साथ किया हुआ था । शादी के बाद अंकित और उसका परिवार फोर व्हीलर गाड़ी की मांग कर रहा था मगर मांग पूरा नहीं होने के कारण ससुराल वालों ने मिलकर खुशबू की हत्या करके उसके शव को घर में ही पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया ।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से ससुराल वाले फरार हो चुके हैं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।