Bihar News : सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब

Edited By:  |
Crowd of Shiva devotees gathered in Ashok Dham on the third Monday of Sawan. Crowd of Shiva devotees gathered in Ashok Dham on the third Monday of Sawan.

लखीसराय-सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेकको लेकर श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ उमड़ पड़ी है।सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परंपरा है।

खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।मंदिर में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा।

पूरा अशोक धाम मंदिरमानो शिवमय हो गया। सुबह मंदिर का पट खुलते ही कांवरियों की लम्बी कतार लग गयी।पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक थे। हजारो की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गयी है। जिला प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।बताया गया कि सावन की तीसरी सोमवारी पर एक लाख लोगों ने भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक कर लिया है।


लखीसराय से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट