जामताड़ा: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर का आज झारखण्ड डिवीजन के चीफ सेल्स अधिकारी मोहम्मद अमिम,देवघर सेल्स मैनेजर विजय कुमार और संजय पहान ने जामताड़ा कोर्ट रोड में पहान इंडेन गैस परिसर में उद्घाटन किया. इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
दरअसल बदलते विश्व स्पर्धा में भारत हर नयी तकनीक को उपयोग कर रहा है. इसी कड़ी में कंपोजिट सिलिंडर देश भर के रसोई घर का खूबसूरती बढ़ाया है. साथ ही हल्का होने के कारण महिलाएं इसका सहज उपयोग करेंगी. आग लगने से सिलिंडर ब्लास्ट नहीं करेगा. वहीं सिलिंडर पारदर्शी भी होगा. जिसमें गैस दिखाई भी देगी.
इस मौके पर झारखंड डिवीजन के मुख्य सेल्स अधिकारी मोहम्मद अमिम ने बताया कि आज शहर में 51 एलपीजी उपभोक्ताओं के बीच कंपोजिट सिलिंडर का वितरण किया गया है. साथ ही लोगों को नये कंपोजिट सिलिंडर की खूबियों के बारे में भी बताया गया. पहले की तुलना में यह बहुत ही सुरक्षित है.
