CM सम्राट का शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्लान : अब नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को पढ़ाना होगा सरकारी स्कूलों में
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाना होगा.
सम्राट चौधरी के अनुसार,जब तक नीति-निर्माता और प्रशासनिक अधिकारी खुद सरकारी शिक्षा प्रणाली से नहीं जुड़ेंगे,तब तक सुधार पूरी तरह संभव नहीं है. उन्होंने इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था में समानता और गुणवत्ता सुधार की दिशा में अहम कदम बताया.
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है कि प्रभावशाली लोग भी उसी व्यवस्था का हिस्सा बनें,जिससे आम जनता जुड़ी हुई है. इससे स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं,पढ़ाई की गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली में सुधार आएगा.
इस ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. कुछ लोग इसे क्रांतिकारी कदम बता रहे हैं,जबकि कुछ इसे व्यवहारिक चुनौतियों से जुड़ा फैसला मान रहे हैं.
सरकार का दावा है कि इस कदम से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी और सरकारी स्कूलों का स्तर मजबूत होगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





