BIG BREAKING : विधायक ज्योति मांझी हमले मामले में 6 गिरफ्तार, जीतन राम मांझी की चेतावनी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बोधगया : बड़ी खबर बिहार के गया से है जहां विधायक ज्योति मांझी पर हमले के मामले में गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ज्योति मांझी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में केंद्रीय मंत्रीJeetan Ram Manjhiद्वारा आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद गया पुलिस हरकत में आई. मोहनपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा है.
जानकारी के अनुसार,17 मई 2026 को विधायकJyoti Manjhiएवं उनके अंगरक्षकों पर हमला किए जाने,जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या-202/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में सात नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहनपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने पलटु यादव उर्फ विकास कुमार,सुनील कुमार,नीरू यादव,हृदय कुमार उर्फ मिट्टू,योगेन्द्र यादव तथा विक्रम ठाकुर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गया पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट





