सीएम सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा : अमित शाह से हुई मुलाकात,मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन के कयास
Edited By:
|
Updated :03 May, 2026, 05:55 PM(IST)
पटना/दिल्ली: सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर है. सीएम ने रविवार को बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं से मुलाकात की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विनोद तावड़े, अश्विनी वैष्णव समेत कई नेताओं से मुलाकात हुई. बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन होने का कयास लगाया जा रहा.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी कोटे के मंत्रियों के नाम पर मंथन हुई है. सम्राट मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 16 या 17 मंत्री बन सकते हैं. कईनए नामों को लेकर भी हुई चर्चा हो रही है. इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की भूमिका को लेकर भी अलग से बातचीत हुई है.
अमित शाह से मिलने के बाद सीएम सम्राट चौधरी बिहार भवन के लिए रवाना हो गए.





