पटना पुलिस की कार्रवाई : कोषागार का मुहर लगा 1000 का 11 नोट,स्टाम्प और 37 रेवेन्यू टिकट बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :03 May, 2026, 06:48 PM(IST)
पटना:गांधी मैदान पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है. गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित समाहरणालय के पास से गश्ती टीम ने शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली. तलाशी के दौरान शख्स के पास से झोले में रखा पटना कोषागार का मुहर लगा हुआ 1000 का 11 नोट बरामद किया गया. इसके अलावा स्टाम्प, 500 रूपये का पांच और 100 रुपए का 1 नोट स्टांप लगा हुआ बरामद हुआ है. 17 स्टंप और 37 रेवेन्यू टिकट भी जब्त किए गए है.
पुलिस ने नालंदा निवासी आरोपित युवक अजीत कुमार तेल्हारा को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपित ने जब्त स्टाम्प और रेवेन्यू टिकट की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.





