Hindi News / बेड़ो थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका मिला शव,ससुराल पक्ष...

महिला की संदेहास्पद मौत : बेड़ो थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका मिला शव,ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Edited By:  |
mahila ki sandehaspad mout mahila ki sandehaspad mout

रांची:राजधानीके बेड़ों थाना क्षेत्र में महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. विवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला की पहचान राधा देवी के रूप में की गई है.परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पति काकिसी अन्य महिला के साथ संबंध का गंभीर आरोप

परिजनों का कहना है कि राधा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि राधा के पति विपुल खन्ना का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था और वह अक्सर शराब के नशे में राधा के साथ मारपीट करता था.उन्होंने बताया कि राधा की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही

घटना की सूचना मिलने के बाद बेड़ों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर कर रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है.