BIG NEWS : गांधी जयंती पर CM नीतीश ने दी बड़ी सौगात, पटना में बापू टावर का किया उद्घाटन, खासियत जान चौंक जाएंगे आप

Edited By:  |
 CM Nitish in Patna Bapu Tower inaugurated  CM Nitish in Patna Bapu Tower inaugurated

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जयंती के मौके पर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है और पटना के गर्दनीबाग में स्थित ड्रीम प्रोजेक्ट बापू टावर का उद्घाटन किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित देश में इस तरह का यह पहला टावर है।

CM नीतीश ने दी बड़ी सौगात

इस मौके पर CM नीतीश ने बापू टावर की जानकारी के लिए वेबसाइट लॉन्च किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। मंत्री लेसी सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचीं।

बापू टावर सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। 7 एकड़ में फैले इस टावर की ऊंचाई 120 फीट है। इसमें 6 मंजिल है। एक ऑडिटोरियम है। इसके निर्माण में 129 करोड़ की लागत आयी है। रात में लाइटिंग के दौरान बापू टावर सोने की तरह चमकता हुआ दिखता है। बुधवार को गांधी जयंती पर इसका लोकार्पण किया गया।

उद्घाटन को लेकर पूरे बापू टावर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आस-पास सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। 2 अक्टूबर 2018 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर इसका शिलान्यास सीएम नीतीश ने किया था। 7 एकड़ में बापू टावर का निर्माण किया गया है। 1 एकड़ में दो भवन बने हैं। इसमें एक रेक्टेंगुलर छह मंजिला और दूसरा पांच मंजिला गोलाकार भवन है।

42 हजार किलो तांबे की परत का इस्तेमाल

बापू टावर के गोलाकार भवन की बाहरी दीवार पर तांबे की परत लगी है। इसका वजन 42 हजार किलोग्राम है। इस दीवार पर लगने वाला तांबा ऑक्सीजन और नाइट्रोजन की प्रतिक्रिया के कारण इंद्रधनुषी रंगों में एक सुंदर परिवर्तन से गुजरता है, जो टावर की खूबसूरती को बढ़ाता है।

इस टावर के दो मुख्य हिस्से हैं। एक भवन रेक्टेंगुलर (आयताकार) शेप में है। वहीं, दूसरा गोलाकार (शंकु कार) शेप में है। दोनों बिल्डिंग एक दूसरे से कनेक्टेड है। रेक्टेंगुलर भवन में तीन ऐग्जीबिशन गैलरी, ऑडिटोरियम, अस्थायी एग्जीबिशन गैलरी, ऑफिस रूम, वेटिंग रूम, म्यूजियम, शॉप और कैंटीन है।

जबकि, 120 फीट ऊंचे गोलाकार भवन में लगातार 5 रैंप हैं। इस पर महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित सभी जानकारियां, म्यूरल (दीवार पर पेंटिंग), कट आउट, स्क्रीन प्रोजेक्टर के जरिए बताया जाएगा।