बोकारो :झारखंड के बोकारो में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. राज्य सरकार द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस सेवा यहां पूरी तरह से ठप हो गई है.

बकाये वेतन को लेकर एंबुलेंस  चालक गये हड़ताल पर

बता दें कि वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंस चालकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी है.

चालकों का आरोप है कि फरवरी महीने में जब नई कंपनी को सेवा सौंपी गई तब से लेकर अब तक उन्हें केवल ₹14,000 का ही भुगतान किया गया है. वहीं तीन महीने का वेतन भी अभी बकाया है.

एंबुलेंस चालकों ने बताया कि

सरकार ने वादा किया था कि न्यूनतम मजदूरी देने का,लेकिन वो भी सिर्फ कागज़ों पर रह गया. जब तक पूरा वेतन नहीं मिलता,हम कोई गाड़ी नहीं चलाएंगे."

चालकों का कहना है कि अब वे किसी भी कीमत पर काम शुरु नहीं करेंगे. भले ही इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े.

इस हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है. आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस सेवा ठप रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.