सीएम की सौगात : नीतीश कुमार ने सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला का किया शिलान्यास,परीक्षार्थियों और युवाओं को मिलेगा लाभ

Edited By:  |
cm ki saugat cm ki saugat

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार में सौगातों की बौछार कर रहे हैं. इसी क्रम में सीएम ने डोभी बाईपास स्थित सिमरा-निसरपुरा में पटेल नवजागरण न्यास द्वारा निर्मित “सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला" का शिलान्यास किया. इस अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे. शिलान्यासकार्यक्रम में नेताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक भी मौजूद रहे.

इस अतिथिशाला के बनने से राज्यभर से आने वाले परीक्षार्थियों और युवाओं को काफी फायदा होगा. उन्हें यहां निःशुल्क रहने की सुविधा मिलेगी. इतना ही सामाजिक आयोजनों के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा.

इस कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक मंटू सिंह, वशिष्ठ सिंह और शुभानंद मुकेश सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही. इसके साथ ही पटेल नवजागरण न्यास के अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. एलबी. सिन्हा, महासचिव अजय कुमार रॉकेट, डॉ.राजीव रंजन सिन्हा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण कार्यक्रम में मौजूद रहे.