आशिफ हत्याकांड का खुलासा : रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सुलझायी गुत्थी,प्रेमिका समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
रांची: राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में हुई आशिफ अंसारी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची थी.सदर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
मृतक आशिफ अंसारी कांटाटोली बस स्टैंड में एजेंट के रूप में कार्यरत था. पुलिस जांच में सामने आया कि उसका बिउला टोप्पो के साथ पिछले 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस संबंध में बिउला टोप्पो का पति जॉनसन मिंज नाराज रहता था और आशिफ के घर आने-जाने का विरोध किया करता था. पुलिस के अनुसार जॉनसन मिंज ने अपने सहयोगियों दीपक अग्रवाल, प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. आरोपियों ने पहले आशिफ को गोली मारी और फिर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया गया,लेकिन पुलिस ने बिउला टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया.





