Hindi News / बंगाल में कमल खिलने पर बोले-नरेंद्र मोदी पर लोगों के भरोसा की जीत...

चुनावी नतीजे के बाद देवघर पहुंचे निशिकांत : बंगाल में कमल खिलने पर बोले-नरेंद्र मोदी पर लोगों के भरोसा की जीत है

Edited By:  |
chunawi natije k baad deoghar pahuchey nisikant chunawi natije k baad deoghar pahuchey nisikant

देवघर: बंगाल चुनाव के इतिहास में पहली बार बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. बंगाल चुनाव में बीजेपी के इंचार्ज रहे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद निशिकांत दुबे मंगलवार को देवघर पहुंचे. देवघर पहुंचने के बाद सीधे देवघर के सत्संग आश्रम में आचार्य देव से मुलाकात की और आभार प्रकट किया.इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और बंगाल चुनाव के बीजेपी के इंचार्ज रहे भूपेंद्र यादव ने आभार प्रकट की.

इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने बंगाल में कमल खिलने परकहा कि यह जीत बंगाल की जनता की जीत है. यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के भरोसा की जीत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस तरह से गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति बंगाल में काम आई और आज बंगाल में भगवा लहरा रहा.