जमशेदपुर : राष्ट्रपति ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में छात्रों से संवाद के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

Edited By:  |
jamshedpur jamshedpur

जमशेदपुर:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूकदमा मरीन ड्राइव पर स्थित जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बारीडीह पहुंची. बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी शामिल हई. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति ने मेधावी छात्रों से संवाद किया. इसके बाद विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन भी किया. इस कार्यक्रम को परिचय सम्मेलन का नाम दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया और यहां पौधारोपण किया.

वहीं, प्रोग्राम खत्म होने के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं तो सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ देखकर द्रौपदी मुर्मू नेअपना काफिला रुकवाया.राष्ट्रपति अपने वाहन से उतरकर पैदल चलने लगीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

राष्ट्रपति को अपने बीच देखते ही लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. खासकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही थीं. सभी लोग द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. राष्ट्रपति ने वहां भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट भी बांटा. मौजूद लोगों ने राष्ट्रपति को बेहद करीब से देखकर बेहद खुश नजर आए.

जमशेदपुर से बिनोद केशरी की रिपोर्ट