चयन ट्रायल में अच्छे खिलाड़ी दिखायेंगे अपना जलवा : 13 th हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड का चयन ट्रायल 17 जनवरी 2023 को रांची में

Edited By:  |
Reported By:
chayan trayal mai achhe khilari dikhayenga apana  jalawa chayan trayal mai achhe khilari dikhayenga apana  jalawa

रांची: 15से26फरवरी2023तक काकीनाडा,आंध्र प्रदेश में आयोजित13thहॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप2023के लिए सीनियर झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल दिनांक17जनवरी2023को11:00से बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगी. इस चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया से पूर्व से निबंधित खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया का आई कार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति तथा जो खिलाड़ी पूर्व से निबंधित नहीं हैं वे नगर निगम या पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कोई भी एक सरकार द्वारा निर्गत दस्तावेज जिसमें पूरा पता एवं जन्म तिथि अंकित हो वो साथ में लाना अनिवार्य है.


Copy