चाईबासा में फिर 3 IED बम बरामद : सुरक्षा बलों ने बरामद सभी आईईडी बम को किया डिफ्यूज

Edited By:  |
chaibasa mai fir 3 ied bum baramad chaibasa mai fir 3 ied bum baramad

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका के पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 21 किलो के 3 आईईडी (IED) बरामद किया है. नक्सलियों ने आईईडी को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल पहाड़ी क्षेत्र में लगाया था. जवानों ने सुरक्षा के दृष्टकोण से बरामद सभी बम को उसी स्थान पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया है.

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक 10 किलो काI.E.Dबरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया. साथ ही गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी,लेमसाडीह एवं हाथीबुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में भी 02I.E.D (एक 5 किलो और दूसरा 6 किलो) एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (05Spike Hole)लगाया गया. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी :-

1. 10KGका 01I.E.D.

2. 06KGका 01I.E.D.

3. 05KGका 01I.E.D

4. 05 Spike Holes


Copy