Hindi News / महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं होने के विरोध में लोजपा(रामविलास) के महिला...

BIHAR NEWS : महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं होने के विरोध में लोजपा(रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ ने पटना में किया प्रदर्शन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को पटना स्थित इनकम टैक्स गोलंबर पर नारी वंदन अधिनियम को पारित होने से रोकने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गाँधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुतला दहन कर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया.

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान ने अपने बयान में कहा कि नारी वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,लेकिन विपक्ष द्वारा इसे पारित होने से रोकने का प्रयास उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी और सम्मान दिलाने का माध्यम बनेगा,जिसे विपक्ष अनावश्यक रूप से बाधित कर रहा है.

पासवान ने आगे कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है. हम इस महत्वपूर्ण विधेयक के समर्थन में हैं और इसे लागू कराने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेंगे.”

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एकजुट होकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि जनता अब विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी.

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--