बोकारो स्टील के सेक्टर इलाकों में अपराध को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने की मांग उठने लगी है. नव पदस्थापित सीआईएसफ डीआईजी दिग्विजय सिंह भी इसकी जरूरत बल दे रहे हैं। वही बोकारो के भाजपा विधायक भी कहते हैं कि बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए शहर के चौक चौराहा में सीसीटीवी की जरूरत है ।बोकारो स्टील का काम मुनाफा कमाना नहीं है। सेल बोकारो स्टील प्लांट का शहर व्यवसाय और कर्मियों के रहने के लिए बसाया गया है. लेकिन इतने दशक बाद भी सुरक्षा के नाम पर बोकारो स्टील प्रबंधन में कोई खास व्यवस्था नहीं की है. यही कारण है कि दिग्विजय सिंह ने कर्मियों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन को सभी चौक चौराहा में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव दिया है.
दिग्विजय सिंह का कहना है कि सीसीटीवी लग जाने से अपराधियों में भी डर का माहौल रहेगा और अपराध करने पर सीसीटीवी में अपराधी की गतिविधि भी कैद हो जाएगी। जिसका फायदा पुलिस और आगे लोगों को होगा। वहीं बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने भी डीआईजी के इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि बोकारो स्टील का काम सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है ।लोगों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सेल की है ।ऐसे में अगर सभी चौक चौराहे में सीसीटीवी लग जाएगा तो अपराधी भी अपराध करने से एक बार जरूर सोचेंगे।

