NAWADA:- बड़ी खबर बिहार के नवादा से है,यहां दो पैसे कमाने के लिए घर से निकले तीन मजदूरों का शव उसके घर लौटा है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में भी मातम पसरा है.
दरअसल इन तीनों मजदूरों को ट्रक चालक ने उस समय रौंद दिया जब वे पैदल सब्जी बाजार की तरफ जा रहे थे.यह हादसा नवादा नगर थाना क्षेत्र के हिसुआ-गया पथ पर कृषि फार्म के समीप हुई है,जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पैदल मजदूरी करने जा रहे 4 मजदूरों को कुचल दिया और ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।4 में से तीन मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.भागने के क्रम में ट्रक चालक ने सब्जी लदे पिकअप वैन को भी टक्कर मार दी,जिससे पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए.

सभी मृतक शहर के भदौनी मोहल्ले के निवासी हैं.ये सभी मजदूरी,पल्लेदारी करने अपने अपने घर से निकल कर शहर के सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे. मृतकों में कामाचक भदौनी के निवासी श्रीकांत चौहान के पुत्र आकाश चौहान, श्री राम चौहान के पुत्र नंदे चौहान और रामबाबू चौहान के पुत्र प्रहलाद चौहान हैं.वहीं पप्पू चौहान गंभीर अवस्था सदर अस्पताल में भर्ती है. इस भीषण हादसे के शिकार लोगों के के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ।


