रामगढ़ : वार्ड नंबर-7 में पार्षद प्रत्याशी पिंकी राय के बैनर पोस्टर को विरोधिओं ने फाड़ा,समर्थकों में नाराजगी

Edited By:  |
ramgarh ramgarh

रामगढ़: नगर निकाय चुनाव की गहमा-गहमी बढ़ गई है. इसी कड़ी मेंवार्ड नंबर-7 में वार्ड पार्षद प्रत्याशी पिंकी राय के चुनाव प्रचार में लगे बैनर पोस्टर को विरोधिओं ने फाड़ दिया है. इस घटना से समर्थकों में भारी नाराजगी है. समर्थकों का कहा है किवार्ड पार्षद प्रत्याशी पिंकी राय के जन समर्थन को देखकर बाकी प्रत्याशियों में बैचेनी बढ़ गई थी. इसलिए विरोधिओं द्वारा बैनर पोस्टर फाड़ दिया गया.

वार्ड-7 की प्रत्याशी पिंकी राय जिनका चुनाव चिन्ह साइकिल पम्प छाप है. प्रचार प्रसार के लिए लगे बैनर को असामाजिक तत्वों द्वारा बैनर को फाड़ दिया गया है. इससे साफ है कि जनता का अपार समर्थन अन्य प्रत्याशियों में डर पैदा कर दिया है. इसलिए इस तरह की हरकत की जा रही है.