बोकारो: जिले के हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ पर मंगलवार बीती रात एक दुकान में भीषण आग लग गई . आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन की 2 गाड़ी मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 बोकारो में  पुआल की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंती मोड़ स्थित पुआल की दुकान में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई. आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दमकल कर्मियों के मुताबिक अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पास की अन्य दुकानों तक भी आग फैल सकती थी और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह पटाखे की चिंगारी से लगी हो सकती है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.