Modi 3.0 : BJP नहीं देगी किसी सहयोगी को ये मंत्रालय, भाजपा ने तय किया फॉर्मूला, बिहार से इस नेता को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Edited By:  |
 BJP will not give this ministry to any ally  BJP will not give this ministry to any ally

NEW DELHI :अब से कुछ देर बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे नेता होंगे। इस बीच ये खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार में भारतीय जनता पार्टी कुछ मंत्रालयों को सहयोगी दलों को देने के मूड में नहीं है।

बीजेपी ने अपनाया ये फॉर्मूला

खबरों के मुताबिक बीजेपी कुछ बड़े मंत्रालय अपने पास ही रखेगी। भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा फॉर्मूला तैयार किया है, जिसमें मंत्रिमंडल में आधा हिस्सा बीजेपी तो आधा हिस्सा घटक दल को मिल रहा है। बीजेपी गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अलावा शिक्षा और संस्कृति सरीखे मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय अपने पास रख सकता है।

इन्हें मिल सकती है जगह

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बीजेपी के सहयोगियों यानी घटक दलों को 5 से 8 कैबिनेट पद मिल सकते हैं। आम चुनाव जीतने वाले शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनेवाल जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भी सरकार में शामिल होने वाले प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राम मोहन नायडू, जेडी(यू) के ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान उन सहयोगियों में हैं, जो नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, बिहार बीजेपी से 4 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इनमें गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण निषाद का नाम सामने आ रहा है।

बिहार से इस नेता को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार बीजेपी के एक और नेता को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है। उनका नाम सतीश चंद्र दूबे है। सतीश चंद्र दूबे बिहार से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हैं। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार में जगह मिलना उत्साह का विषय है। मैं बहुत गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। पूरे देश का विकास होगा, उसमें बिहार का भी विकास होगा, उसके लिए हम पूरा प्रयास करेंगे।

वहीं, जेडीयू से ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर तो लोजपा (रामविलास) से चिराग पासवान और हम से जीतन राम मांझी भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। वहीं, टीडीपी से मोहन नायडू और पी. चंद्रशेखर पेम्मासानी के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, प्रताप राव जाधव को शिवसेना (शिंदे गुट) से मंत्री बनाया जा सकता है।

घटक दलों के ये नेता बनेंगे मंत्री!

इसके साथ ही घटक दलों से RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, आजसू से चंद्रप्रकाश, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, आरपीआई से रामदास अठावले को मंत्री बनाया जा सकता है।