बीजेपी की पीसी : प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन को सवालों से घेरा,कहा-व्यापारियों को डराने,धमकाने का कर रहे काम

Edited By:  |
bjp ki pc bjp ki pc

रांची:रांची के हरमू स्थितबीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता किया. पत्रकारों को संबोधित करने के दौरान आदित्य साहू नेमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार व्यापारियों को डराने, धमकाने और अपमानित करने का काम कर रहे हैं. वह चाहते हैं कि व्यापारी उनके दरबार में हाजिरी लगाए. आदित्य साहू ने घाटशिला चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे शब्द का उपयोग करना कहीं न कहीं व्यापारी समाज का अपमान करना हुआ.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि राज्य में अवैध कोयला खनन और ढुलाई सरकार के संरक्षण में हो रही है. जिसमें कई जिलों के पुलिस अधिकारी भी संलिप्त हैं. साथ ही अपहरण,रंगदारी और फिरौती का धंधा भी चरम पर है. जिनका बीजेपी लगातार विरोध कर रही हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से छह साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा है कि कितने लोगों को रोजगार मिला हैं. निकाय चुनाव में रांची से कई प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने पर उन्होंने इसे बीजेपी की मजबूती बताया.