Hindi News / मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले-तेजस्वी अपनी ही मां...

BIHAR POLITICS : मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले-तेजस्वी अपनी ही मां का कर रहे अपमान

Edited By:  |
bihar politics bihar politics

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है.एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है.मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी ही मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का अपमान कर रहे हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि राबड़ी देवी को अनपढ़ बताकर तेजस्वी यादव उनके संघर्ष और योगदान को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं.

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि राबड़ी देवी ने कठिन परिस्थितियों में बिहार का नेतृत्व किया और लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया. ऐसे में उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है. मंत्री ने कहा कि मां का सम्मान हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य होता है और सार्वजनिक जीवन में इस तरह के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं.

पासवान के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नई बहस छिड़ गई है और राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--