Hindi News / स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 5 देशरत्न मार्ग स्थित नए आवास में किया...

BIHAR NEWS : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 5 देशरत्न मार्ग स्थित नए आवास में किया गृह प्रवेश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब पांच देशरत्न मार्ग आवास में रहेंगे. मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि उन्होंने 5 देशरत्न मार्ग स्थित नए आवास में गृह प्रवेश किया है. इस अवसर पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और सत्यनारायण भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिताजी भी गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि फिलहाल 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में भी उनका रहना जारी रहेगा और वहां से कार्यालय का संचालन होता रहेगा.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--