Hindi News / विधान परिषद में 78 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र,सभापति अवधेश नारायण सिंह ने...

BIHAR NEWS : विधान परिषद में 78 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र,सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दी शुभकामनाएं

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार विधान परिषद सचिवालय में विभिन्न पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के बीच गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।10 सितंबर 2026 को बिहार विधान परिषद उपभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल रहा। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह दिन महत्वपूर्ण रहा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत निजी सहायक, सुरक्षा प्रहरी और कार्यालय परिचारी के पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।निजी सहायक के 7 पदों, सुरक्षा प्रहरी के 56 पदों और कार्यालय परिचारी के 15 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।इस तरह कुल 78 अभ्यर्थियों को बिहार विधान परिषद सचिवालय में नियुक्ति मिली है।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्राप्त करना अभ्यर्थियों के कठिन परिश्रम, लगन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित कर्मियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने भी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में परिषद के निदेशक शंकर कुमार, ज्ञान प्रकाश, उप सचिव नवीन कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार झा समेत सचिवालय के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।