धनबाद में ट्रैफिक जवान की दबंगई : बैंक मोड़ पर महिला को धक्का देकर गिराया,आक्रोशित लोगों ने किया बवाल
Edited By:
|
Updated :10 Sep, 2026, 04:08 PM(IST)
धनबाद: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके बैंक मोड़ में आज एक ट्रैफिक जवान की लोगों ने जमकर फजीहत कर दी. ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवान पर एक राह चलती महिला को धक्का देने का गंभीर आरोप लगा है.बताया जा रहा है कि महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान जवान ने उसे धक्का दे दिया, जिससे महिला औंधे मुंह सड़क पर गिरकर घायल हो गई. महिला के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
इस घटना से आक्रोशित वहां मौजूद लोगों ने ट्रैफिक जवान को घेर लिया और उसकी इस हरकत का जमकर विरोध किया. काफी देर तक लोगों और ट्रैफिक जवान के बीच तीखी नोक-झोंक होती रही. लोगों का कहना था कि सुरक्षा करने वाले ही इस तरह का बर्ताव करेंगे तो आम लोग कहां जाएंगे. बाद में स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया.





