BIHAR NEWS : गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
पटना: 20अगस्त2026को गृह विभाग में प्रधान सचिव, गृह विभाग पंकज कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में गृह विभाग के कार्यों, विभिन्न प्रशाखाओं एवं निदेशालयों की कार्यप्रणाली तथा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की विभिन्न प्रशाखाओं एवं निदेशालयों के कार्यों तथा दायित्वों की जानकारी दी.
बैठक में अधिकारियों को निदेश देते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है.
उन्होंने कहा कि जनशिकायतों एवं आमजनों द्वारा दिए गए आवेदन-पत्रों के ससमय एवं पूर्ण निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी ट्रैकिंग सिस्टम/मैकेनिज़्म विकसित किया जाए. प्राप्त आवेदन-पत्रों एवं जनशिकायतों के निष्पादन की नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा प्रत्येक आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने की समुचित व्यवस्था हो. इससे लंबित मामलों की पहचान कर उनके समयबद्ध निष्पादन में सुविधा होगी तथा आमजनों को बेहतर एवं जवाबदेह प्रशासनिक सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी.
उक्त बैठक में गृह विभाग के विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह, अपर सचिव कुंदन कुमार, संयुक्त सचिव कमल नयन, विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार झा सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
#BiharHomeDept
#BiharPolice
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Fire service & Home Guard
Bihar Police
साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





