BIHAR NEWS : बिहार के नए मुख्यमंत्री और राज्यसभा की पांचवीं सीट पर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, जानिये खबर में
पटना :बिहार में नए मुख्यमंत्री और राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर सियासत तेज हो गई है. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमारने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा और राज्यसभा की पांचवीं सीट पर कौन उम्मीदवार होगा,यह सभी दल मिलकर तय करेंगे. उन्होंने कहा कि हर पार्टी का नेता चाहता है कि उनका मुख्यमंत्री बने,लेकिन अंतिम फैसला आपसी सहमति से होगा.
श्रवण कुमार ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर विधायक वोट करेंगे और महागठबंधन के उम्मीदवार की हार होगी,जबकि भाजपा पांचों सीट जीत सकती है. उन्होंने बताया कि 14 तारीख कोUpendra Kushwahaके आवास पर विधायकों की बैठक होगी,जहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी,जबकि 15 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री के यहां रणनीति बैठक होगी.
सिलेंडर की किल्लत पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हैं,लेकिन राज्य और केंद्र सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है. वहींGyanesh Kumarके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश कानून से चलता है,किसी प्रस्ताव से नहीं.
हालांकि श्रवण कुमार ने राज्यसभा की पांचवीं सीट के उम्मीदवार का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि इसका खुलासा जल्द किया जाएगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





