BIG NEWS : बांका में जमीन विवाद में वृद्ध दंपति की हत्या, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news big news

बांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां थाना क्षेत्र क़े बसंतपुर गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध दंपती की गला रेत कर हत्या कर दी. शुक्रवार सुबह जब आस पास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में अफरा तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि मृतक दंपती का पूर्व से जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही बांका के एसडीपीओ अमर विश्वास, थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए सूचना दी गई है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बांका से खगेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट--