पुलिस विभाग को सौगात : सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस वाहनों को दिखायी हरी झंडी,12 थानों का भी किया ऑनलाइन शिलान्यास

Edited By:  |
police vibagh ko saugat police vibagh ko saugat

रांची:झारखंड में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर लगाम लगाने की दिशा मेंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेहतरीन पहल की है. विधानसभा परिसर में 19 करोड़ 25 लाख की लागत से बन रहे अत्याधुनिक 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया. राज्य के 12 जिलों में इन थानों का निर्माण होना है. सीएम ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. इसके साथ ही 636 SUV पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो पहिया वाहनों की भी थानों को सौगात दी. कुल स्वीकृत 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दो पहिया वाहन में से प्रथम चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो पहिया वाहन थानों को सौंपे गए. सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया.

'आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कटिबद्ध'

मंच से सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राज्य की पुलिस तकनीक के साथ बदलाव करने में लगी हुई है. राज्य में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस कटिबद्ध है. सीएम ने पुलिस की सेवा भाव के लिए आभार प्रकट किया. हेमंत सोरेन ने ये बी कहा कि कुछ पुलिस के लोग भी ऐसे होते हैं जिनकी वजह से पूरे विभाग को शर्मसार होना पड़ता है, लेकिन जब अच्छी चीजें होती है तो छोटी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है.इस व्यवस्था की वजह से पुलिस की सर्विलांस की व्यवस्था अच्छी होगी.

घटनाओं पर लगाम लगाना पुलिस की जिम्मेदारी

आगे सीएम ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नए घटनाओं के आयाम मिलते हैं. उस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमे ने बदलाव किया है. नए-नए रूप में अपराधिक घटनाएं घटती है. इन घटनाओं पर लगाम लगने की जिम्मेदारी पुलिस की है. घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के बीच वाहनों का वितरण किया गया. कई नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिये गए हैं. यही नौजवानों विभिन्न क्षेत्रों में काम करेंगे.

सीएम ने धुर्वा से हुए बच्चा चोरी मामले का किया जिक्र

हेमंत सोरेन ने धुर्वा में हुए बच्चा चोरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने तत्परता के साथ काम किया और बच्चों के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस को अपनी जिम्मेदारी हर हाल में पूरा करना पड़ेगा. इसके साथ ही हर एक नागरिक की भी जिम्मेदारी बनती है कि पुलिस को सहयोग करें.सिर्फ आरोप से घटना का समाधान नहीं होता है,घटना के समाधान की जगह आरोप प्रत्यारोप शुरू हो जाती है.

वहीं, कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो, तमाम मंत्री और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. इसके अलावा