Hindi News / स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने निर्माणाधीन बिहार विधानसभा संग्रहालय के संबंध में की...

BIHAR NEWS : स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने निर्माणाधीन बिहार विधानसभा संग्रहालय के संबंध में की उच्च स्तरीय बैठक

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन बिहार विधान सभा संग्रहालय के संबंध में भवन निर्माण विभाग एवं सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की.

इस बैठक में बिहार विधान सभा संग्रहालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि कांत ने अध्यक्ष महोदय को बिहार विधान सभा संग्रहालय के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अद्यतन जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संग्रहालय का प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूरा हो चुका है. शेष कार्य दिसंबर2026तक पूरा करने का लक्ष्य है.

विभाग की टीम ने अध्यक्ष के समक्ष संग्रहालय का3 Dप्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया. अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि अगली बैठक में संग्रहालय का विभिन्न रूपों में3 Dप्रेजेंटेशन बनाकर प्रस्तुत करें. साथ ही,एक टीम को नई दिल्ली स्थित संसद भवन एवं प्रधानमंत्री संग्रहालय भेजकर वहां की व्यवस्था का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. रिपोर्ट के आधार पर संग्रहालय की आगामी रूपरेखा पर विचार किया जायेगा.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-