BIHAR NEWS : अमर शहीद सुखदेव थापर को याद कर भावुक हुए मंत्री श्रवण कुमार, कहा-उनका बलिदान अमर
Edited By:
|
Updated :15 May, 2026, 06:33 PM(IST)
पटना: जनता दल (यू) विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास विभाग,सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं श्रद्धाजंलि अर्पित की.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत माता के इस वीर सपूत ने अपने अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की. अपने साथी अमर शहीद भगत सिंह और शिवराम राजगुरु के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. अमर शहीदों का यह बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.





