Hindi News / पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

BIHAR NEWS : पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को अपने आवास से पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों व कर्मियों से आग्रह किया कि वे निजी वाहनों का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करें और प्रत्येक शुक्रवार या कोशिश करें कि रोजाना की दिनचर्या में भी सार्वजनिक परिवहन, पैदल चलने, साइकिल या ई-वाहन के प्रयोग की आदत डालें.

उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आज विश्व ईंधन संकट जैसी चुनौती का सामना कर रहा है. साथ ही, तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन और बदलती जीवनशैली का मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. ऐसी परिस्थिति में परंपरागत ईंधन पर निर्भरता कम करना समय की आवश्यकता है. इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा, पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहन मिलेगा.