Hindi News / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की माताओं और बहनों को वट सावित्री...

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की माताओं और बहनों को वट सावित्री व्रत की दी शुभकामनाएं

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : राजधानी समेत देशभर में आज वट सावित्रि पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश की माताओं और बहनों को वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं दी है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि समस्त माताओं एवं बहनों को वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं. अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं पारिवारिक मंगलकामना का प्रतीक पावन‘वट सावित्री व्रत’सभी माताओं एवं बहनों के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली का संचार करे.

सीएम ने प्रदेशवासियों से सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की है. भाजपा नेताओं ने भी पर्व को लेकर शुभकामनाएं दी है. वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--