Hindi News / 15 जुलाई तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करें...

BIHAR NEWS : 15 जुलाई तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करें - मंत्री दीपक प्रकाश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने राज्य की पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत15जुलाई तक शेष सभी स्ट्रीट लाइटें लगाने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को विभागीय सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और26एजेंसियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि15जुलाई तक हर पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाकर योजना को पूर्ण रूप से लागू करना है। यह माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की प्राथमिकता वाली योजना है और इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

लापरवाह एजेंसियों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई

माननीय मंत्री ने निर्देश दिया गया कि जिन जिलों में ससमय सोलर लाइट नहीं लगाई गईं है,उनपर नियमानुसार दंड लगाया जाए। सख्त लहजे में कहा कि लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों का एग्रीमेंट तत्काल रद्द किया जाएगा और संबंधित कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। नए सिरे से एजेंसियों का चयन करके काम शुरू किया जाएगा। देर करने वाली एजेंसियों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी और संबंधित जिलों के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।

योजना की जिलेवार होगी जांच

माननीय मंत्री ने मुख्यालय स्तर से योजना की बारीकी से समीक्षा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिलेवार स्थिति की जांच सुनिश्चित की जाए। अगर स्थल निरीक्षण में फ्रॉड पाया गया तो एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा। काम में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए‌।

एजेंसी मानवबल की संख्या बढाएं

बैठक में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती,रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। माननीय मंत्री ने कहा कि15जुलाई तक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एजेंसी मानवबल की संख्या बढ़ाये तथा काम तय समय तक पूरा करेंगे।

शिकायत निराकरण पर जोर

केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली (सीएमएस) ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निवारण ससमय करने का निर्देश सभी एजेंसियों को दिया गया|साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सीएमएस एवं सभी एजेंसी को दिया गया। मंत्री ने सीएमएस पोर्टल पर सोलर स्ट्रीट लाइट के सिम रिचार्ज के दस्तावेज अपलोड करने की भी समीक्षा की और इसमें सुधार का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। एजेंसियों के नंबर पर आने वाली शिकायतों की स्थिति की समीक्षा विभाग स्तर पर होनी चाहिए। हर शिकायत का24-48घंटे के अंदर निराकरण सुनिश्चित हो।

सोलर स्ट्रीट लाइटों का इंटीग्रेशन

विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने कहा कि सभी एजेंसी15जुलाई तक सोलर स्ट्रीट लाईटों को लगाते हुए उसका शत-प्रतिशत इंटीग्रेशन करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पहले और दूसरे चरण की एजेंसियों को15दिनों के अंदर शेष काम पूरा करने का निर्देश दिया। सचिव ने कहा कि अधिक समय तक लाइट फॉल्ट रहने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। यह प्रावधान सख्ती से लागू होगा।

इस बैठक में विभाग के निदेशक श्री नवीन कुमार सिंह,संयुक्त सचिव श्री शम्स जावेद अंसारी,ब्रेडा के प्रतिनिधि सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।