Hindi News / नीट री-एग्जाम में फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करने वाले सॉल्वरों को रिमांड पर...

EOU की टीम पहुंची लखीसराय : नीट री-एग्जाम में फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करने वाले सॉल्वरों को रिमांड पर लेने की तैयारी

Edited By:  |
eou ki team pahunchi lakhisarai eou ki team pahunchi lakhisarai

लखीसराय:बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है,जहां नीट परीक्षा धांधली मामले में ईओयू ने कार्रवाई तेज कर दी है. बताया जाता है कि ईओयू की टीम लखीसराय पहुंची है और इस मामले में मंडल कारा लखीसराय में बंद साल्वर गैंग के सदस्य,सहयोगी और बायोमैट्रिक कर्मी को रिमांड पर लेनी की तैयारी में जुटी है.

ईओयू सभी तीस आरोपी को सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाकर आगे रिमांड की तैयारी में लग गई है. बता दें कि बीते 21 जून को नीट री- एग्जाम के दौरान लखीसराय पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र से 7, केआरके उच्च विद्यालय से एक और हसनपुर से एक डमी परीक्षार्थी,दो सहयोगी और 18 बायोमैट्रिक कर्मी को गिरफ्तार किया था. इस मामले में किऊल थाना में दो और केआरके मैदान में एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद इस पूरे मामले को ईओयू में ट्रांसफर किया गया था. अब ईओयू की टीम कार्रवाई तेज कर दी है और आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट --