Hindi News / मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री का शुभारंभ, बोले- सुधर...

BIHAR NEWS : मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री का शुभारंभ, बोले- सुधर जाएं भ्रष्ट्र अधिकारी नहीं तो होगा एक्शन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पटना के कृषि भवन में फार्मर रजिस्ट्री का शुभारंभ किया. इसके बाद उन्होंने किसान कॉल सेंटर एवं किसान रेडियो स्टेशन का भी मुआयना किया.

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के जरिए बिहार के किसानों की आय दुगनी होगी तथा उनके सारी जमीनों की हिस्ट्री फार्मर रजिस्ट्री के बाद स्वत:ऑनलाइन चढ जाएगी.

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार से किसानों को मिलने वाले तमाम सुविधा फार्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों को मिलेगी.

भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर विभाग कड़ा एक्शन लेगा.

मंत्री विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री द्वारा सोना कम खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम प्रयोग करने की अपील पर समर्थन किया है.उनके अनुसार आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने और विदेशी मुद्रा भंडार बनाए रखने के लिए हर भारतीय को दायित्व निभाना चाहिए।.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--