Hindi News / बिहार में AI को बढ़ावा देने के लिए IT विभाग और ConveGenius.AI के...

BIHAR NEWS : बिहार में AI को बढ़ावा देने के लिए IT विभाग और ConveGenius.AI के बीच MoU, 100 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावित

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी क्षमता और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार औरConveGenius.AI के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा की उपस्थिति में हुआ.

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की परिकल्पना के अनुरूप बिहार को तकनीकी रूप से सशक्त, नवाचार आधारित और भविष्य के लिए तैयार राज्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है.AI और उभरती तकनीकों में निवेश तथा रोजगार के नए अवसरों का सृजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने बताया कि समझौते के तहतConveGenius.AI बिहार मेंAI आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर, उत्पाद, सेवाओं और तकनीकी समाधानों के विकास में सहयोग करेगी. कंपनी द्वारा बिहार में100करोड़ रुपये से अधिक के एंकर निवेश का प्रस्ताव रखा गया है. इससे प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी संचालन और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी.

इस सहयोग से100से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. साथ ही स्थानीय स्तर पर उच्च कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं का विकास होगा. राज्य के युवाओं के लिएAI आधारित स्किलिंग कार्यक्रम शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों में संचालित किए जाएंगे. मौजूदा औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों और तकनीशियनों को भीAI अपनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

MoU के तहत बिहार ओन्टोलॉजी (B-ONT) विकसित करने में भी सहयोग मिलेगा. यह राज्य की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को एकीकृत करने वाला ज्ञान ग्राफ होगा, जिससेAI एजेंट नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक पहुंचने में बेहतर सहायता कर सकेंगे.

समझौते पर विभाग की ओर से उप सचिव शहनवाज अहमद नियाजी औरConveGenius.AI की ओर सेCEO जय राज भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-