Hindi News / प्रदेश अध्यक्ष रांची में 27 अगस्त को चंदा चोरी के खिलाफ धरना एवं...

कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन : प्रदेश अध्यक्ष रांची में 27 अगस्त को चंदा चोरी के खिलाफ धरना एवं 7 सितंबर को राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

Edited By:  |
Reported By:
congress ka kendra sarkar ke khilaf bada aandolan congress ka kendra sarkar ke khilaf bada aandolan

रांची: कांग्रेस ने संसद से पारित खान एवं खनिज विधेयक और चंदा चोरी मामले क़ो लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 27 अगस्त को राम मंदिर से चंदा चोरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के साथ ही 7 सितंबर क़ो राज्यपाल से मुलाक़ात करने की बात कही है.

वहीं लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत नेMMDRबिल क़ो लेकर कहा कि,यह बिल झारखंड जैसे राज्य के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि,खान झारखंड का. जमीन झारखंड की. संसाधन झारखंड का और पैसे के साथ ही फैसला केंद्र का.यह मुमकिन नहीं है. इस बिल के जरिये केंद्र सरकार निजी कंपनियों क़ो झारखंड में दखल देने का रास्ता तैयार कररही है. राज्य ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खनिज पर सेस लगाया था. इन पैसों का इस्तेमाल राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं क़ो लागू कराने में खर्च किया जाता है. लेकिन,अब यह पूरी तरह से प्रभावित होंगे. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने संघर्ष का रास्ता चूना है और बीजेपी की मंशा क़ो बेनकाब करेंगे.