JPSC -JSSC न्याय मंच का ऐलान : 24 अगस्त से होगा भर्ती सुधार यात्रा, नेमरा से होगी शुरुआत
Edited By:
|
Updated :21 Aug, 2026, 06:52 PM(IST)
Reported By:
रांची: जेपीएससी12वीं,13वीं और जेएसएससीCGLको लेकर हाईकोर्ट में सरकार के द्वारा मजबूती से पक्ष नहीं रखे जाने के खिलाफ जेपीएससी जेएसएससी न्याय मंच के द्वारा एक बार फिर से आंदोलन किया जाएगा.
छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन नेमरा गांव से एक बार फिर से छात्रों का आंदोलन शुरू होगा.24अगस्त से भर्ती सुधार यात्रा कार्यक्रम शुरू होगा जो राज्य के24जिला मुख्यालय और यूनिवर्सिटी,कॉलेज,चौक चौराहा पर जनसभा का आयोजन होगा और सरकार के द्वारा दोहरा चरित्र को उजागार किया जाएगा. साथ ही आगामी15सितंबर को सरकार हाई कोर्ट में अपना मजबूती से पक्ष नहीं रखती है तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का भी कार्यक्रम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि छात्रों के साथ न्याय हो और जो लोग गलत तरीके से नौकरी लिए हैं उन्हें बर्खास्त किया जाए.





