BIHAR NEWS : स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर राजद कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में गुरुवार को 1857 स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुँवर सिंह जी की जयंती समारोहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनाया गया. इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बाबू वीर कुँवर सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह को याद कर हम अपने पूर्वजों की कुर्बानी को याद करते हैं. देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगायी उसमें एक बड़ा नाम बाबू वीर कुँवर सिंह जी का है. उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह जी सन 1857 ई0 की आजादी की प्रथम लड़ाई के नायक थे, जो भारत माता की आजादी की लड़ाई लड़ी. 80 वर्ष की उम्र में बाबू वीर कुंवर सिंह ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे तथा बहादुर शाह जफर के साथ मिलकर अंग्रेजी शासन से टक्कर लिया.
उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने एकता के बल पर देश की लड़ाई में योगदान दिया. इनके साथ मुसलमान सैनिकों ने कंधा से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी और उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही देश को आजाद कराया जा सकता है. जहां महात्मा गांधी, डॉ0 राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर हमारे राजनीतिक आदर्श हैं. वहीं बाबू वीर कुँवर सिंह संघर्ष और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं. उन्होंने सबकुछ न्योच्छावर कर भारत माँ की आजादी के लिए अंतिम सांस तक अंग्रेजों से लड़ते रहे.
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कान्ति सिंह,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विधायक सूबेदार दास,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मधु मंजरी, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, दीनानाथ यादव, पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजेश यादव,प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, दिनेश कुमार राम, मीना राय, सुनीता कुशवाहा, पूजा कुमारी, रीना चौधरी, पूजा शेखर यादव, विक्रांत यादव,बिंदन यादव, गजेंद्र कुमार, विजय कुमार सिन्हा, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. मुनी लाल गुप्ता
सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू वीर कुँवर सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.





