JHARKHAND NEWS : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने 2025-26 यूनिवर्सिटी क्लब कोऑर्डिनेटर्स, NEP सारथी एवं संगठन 2025 विजेताओं का किया सम्मान
रांची : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के विज़न एवं मिशन के अनुरूप तथा इसके संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से,स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट (SWD)द्वारा23अप्रैल2026को यूनिवर्सिटी क्लब कोऑर्डिनेटर्स2025-26,नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP)सारथी2025-26का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.इसके साथ ही संगठन2025के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया.
एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने विजेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह आपकी प्रतिबद्धता और जुनून का परिणाम है,जो आपके समग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है.”
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न क्लब संचालित होते हैं.सांस्कृतिक समिति के अंतर्गत डांस क्लब–ताल तरंग,म्यूजिक क्लब–मेलोडी,थिएटर क्लब–नव रस सृजन तथा आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब–कलरफुल क्रिएटर्स शामिल हैं.खेल समिति के अंतर्गत इंडोर गेम्स क्लब–योद्धा एवं आउटडोर गेम्स क्लब–स्पर्शा आते हैं.रिसर्च एवं एकेडमिक कमेटी में स्टूडेंट काउंसलिंग क्लब,स्टार्टोपिया क्लब,सस्टेनेबिलिटी क्लब,टेक क्लब तथा डोमेन स्पेसिफिक क्लब शामिल हैं,जबकि लिटरेरी कमेटी में रेटोरिक एवं बुक रीडिंग क्लब शामिल हैं.मीडिया कमेटी के अंतर्गत फिल्म मेकिंग,एंकरिंग एवं फोटोग्राफी क्लब कार्यरत हैं.SWDमें नेशनल सर्विस स्कीम (NSS),नेशनल कैडेट कोर (NCC),एलुमनाई सेल तथा सेंटर फॉर स्टूडेंट हैप्पीनेस एंड सक्सेस शामिल हैं.
इसके अतिरिक्त,संगठन2025इंटर एमिटी इंस्टीट्यूट्स स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं का भी सम्मान किया गया,जो संस्थापक दिवस (24अक्टूबर) के अवसर पर आयोजित किया जाता है,जो एमिटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.इस प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (ASET)को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया,जबकि एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (AIIT)ओवरऑल उपविजेता रहा.
कार्यक्रम का समापन एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड केNEPसारथी2025-26के सम्मान के साथ हुआ,जिसमें बीसीए (H/R)से अनीश कुमार,बीएससी (BT) (H/R)से ऋषि राज सिंह,बी.ए. (J&MC) (H/R)से अंकिता बरडियार,बी.कॉम (H/R)से शानवी पाठक तथा बी.ए. (इंग्लिश) (H/R)से सुमिरन सहाय को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया.





