बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी द्वारा ऑब्जर्वर को वापस बुलाने की मांग पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता की आततायी सरकार से लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ममता ने ब्यूरोक्रेट को पॉलिटिकल लाइज कर दिया है. सबको टीएमसी का वर्कर बना दिया है. इसके साथ ही दुनिया में इस्लाम धर्म बढ़ने पर कहा कि इस पर लोग चिंतन कर रहे हैं. बिहार और बेगूसराय में घुसपैठिए बैठे हैं उन्हें चिह्नित कर निकालना होगा. इसमें देसी मुसलमान को भी सहयोग करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-ममता की आततायी सरकार से लोग परेशान

वहीं आम बजट को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि 25 से 26 का बजट बेहतर होगा. यह बजट जय राम रमेश और राहुल के लिए नहीं है, देशवासियों के लिए है. गिरिराज सिंह ने बंगाल में मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव के लिए भेजे गए ऑब्जर्वर को हटाने की मांग की जाने पर कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने ब्यूरोक्रेट को पॉलिटलाइज कर दिया है, सबको टीएमसी का वर्कर बना दिया है. बंगाल का चुनाव बंगाल के अधिकारियों के भरोसे संभव नहीं है. बंगाल की जनता ममता बनर्जी के अत्याचार से तबाह है. खास करके हिन्दू बहुत परेशान हैं. धर्मान्तरण के कारण मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ने के सर्वे आने पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस सर्वे पर लोग गहन चिंतन कर रहे हैं.

यह सच है कि दुनिया में इस्लाम धर्म की आबादी तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन मैं परेशान हूं कि बिहार और बेगूसराय में भी मुस्लिम धर्म वालों की आबादी तेजी से बढ़ रही है,यह जांच का विषय है. हमने चुनाव के समय भी कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या को बाहर करना है. समाज से भी निवेदन करूंगा कि जो 1970-80 के बीच में आया आप बताएं. यह मुसलमान कहां बस रहे हैं,इनकी जड़ें इतनी गहरी हो गई है कि मुस्लिम समाज यह बताते नहीं हैं. इसलिए बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या को निकालने में समाज मदद करे. जो देसी मुसलमान हैं उनसे निवेदन करता हूं कि अररिया और पूर्णिया देसी वर्सेज विदेशी मुसलमान से परेशान हैं. यह परेशानी कल आपको भी होगी,इसलिए आप लोग बताएं,उसे चिह्नित करने में मदद करें. आगामी आम बजट को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश का सौभाग्य है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में नौवीं बार बजट पेश करेंगी. यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है. लोग उम्मीद नहीं करते थे पिछली बजट में कि 12 लाख रुपए तक का इनकम टैक्स माफ होगा. ऐसी ऐसी चीजों को नरेंद्र मोदी सरकार में घोषणा हो रही है. अगला बजट भी जनहित में बेहतरीन होगा,25 से बेहतरीन 26 होगा. जयराम रमेश को कुछ समझ में नहीं आता है.देश को समझ में आ रहा है. देश को नरेंद्र मोदी पर भरोसा है. राहुल गांधी और जय राम रमेश के लिए यह बजट नहीं है,यह बजट देश के लिए है.