Hindi News / लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर राजेश राम ने जताया शोक, सरकार से...

BIHAR NEWS : लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर राजेश राम ने जताया शोक, सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मृत्यु पर उनके परिजनों के प्रति बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है. उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताते हुए दोषी प्रशासनिक पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी राज्य सरकार से की है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह दुर्घटना प्रशासनिक चूक का नतीजा है जिसमें सोमवारी में अशोकधाम के महत्व को समझते हुए प्रशासन को उचित व्यवस्था रखनी चाहिए थी फिर भी इस तरीके की चूक हो जाती है जिसमें अब तक हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई. 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. इसमें मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. तीसरी सोमवारी पर करीब 50 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए ऐतिहासिक शिव मंदिर पर पहुंचे थे. सरकार दोषी प्रशासनिक अधिकारियों को चिह्नित करें और कार्रवाई करें जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो. साथ ही मृत श्रद्धालुओं के परिजनों को सरकार के द्वारा घोषित मुआवजा को नाकाफी बताते हुए इसे अविलंब बढ़ाने की मांग की है और घायलों को सरकारी खर्च पर उचित इलाज के साथ उन्हें भी मुआवजा देने की मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की है.

पटना से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट-