Hindi News / जेएसएससी कार्यालय में छापेमारी,हरिहर सिंह रोड स्थित आवास पर भी दबिश,अहम दस्तावेज जब्त

एक्शन में CID : जेएसएससी कार्यालय में छापेमारी,हरिहर सिंह रोड स्थित आवास पर भी दबिश,अहम दस्तावेज जब्त

Edited By:  |
action mein cid action mein cid

रांची: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेएसएससी कार्यालय में छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार,सीआईडी की टीम ने सबसे पहले सुबह पांच बजे ही जेएसएससी सचिव सुधीर गुप्ता के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड वाले आवास पर दबिश दी,जहां घंटों चली तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए.इसके बाद सीआईडी की टीम जेएसएससी कार्यालय पहुंची और वहां भी छापेमारी की.

बताया जा रहा है कि सीआईडी की टीम ने सचिव सुधीर गुप्ता को नामकुम थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस दौरान कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है.सूत्रों के मुताबिक,जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इन दस्तावेजों से परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं.