BIHAR NEWS : पटना HC गर्मी की छुट्टियों में वर्चुअल मोड में सुनवाई हेतु SOP घोषणा करने वाला पहला कोर्ट बना, दो दिनों में 490 मामले निष्पादित
Edited By:
|
Updated :19 May, 2026, 06:22 PM(IST)
Patna : पटना हाईकोर्ट देश का पहला हाईकोर्ट है,जिसने ग्रीष्मकालीन अवकाश में वर्चुअल मोड में सुनवाई के लिए एसओपी घोषणा की. इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार व भारत सरकार के अधिसूचना के अनुसार ये कार्रवाई करने वाला प्रथम हाईकोर्ट बना.
पटना हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले दो दिन18मई और19मई,2026को नौ बेंचो के समक्ष 900मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किये गए थे. 18मई2026को वर्चुअल मोड पर लगभग222 मामलों पर सुनवाई कर मामलों को निष्पादित किया गया.
19मई, 2026को विभिन्न268याचिकाओं की सुनवाई कर मामलों को निष्पादित किया गया.
ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले दो दिनों में490मामलों की सुनवाई कर निष्पादित किया जाना काफी सकारात्मक परिणाम दिखा रहा है.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--





